फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Fight in public Places bullet fired from a gun hit the youth hand and he injured himself

Haridwar: सरेराह मारपीट, आपसी रंजिश में युवक पर किया हमला, हाथापाई के दौरान असलहे से चली गोली हमलावर को ही लगी

Fri, 09 May 2025 11:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 May 2025 11:05 PM IST
सार

दो युवक चंद्राचार्य चौक पर पहुंचे और एक युवक को घेरकर मारने लगे। दोनों हमलावर हथियारों से लैस थे। इसी दौरान झड़प में एक हमलावर के हाथ से गोली चल गई।

विज्ञापन
Haridwar Crime News Fight in public Places bullet fired from a gun hit the youth hand and he injured himself
हरिद्वार में युवकों की हाथापाई में चली गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के चंद्राचार्य चौक के पास शुक्रवार रात दो युवकों ने सरेराह एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान अचानक एक हमलावर के हाथ से गोली चल गई, जो उसी के पैर में जा लगी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की है। दो युवक चंद्राचार्य चौक पर पहुंचे और एक युवक को घेरकर मारने लगे। दोनों हमलावर हथियारों से लैस थे। इसी दौरान झड़प में एक हमलावर के हाथ से गोली चल गई, जिससे वह खुद घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए घायल हमलावर को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


Roorkee: ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर रेलवे पुलिस अलर्ट, बीडीएस और डॉग स्क्वाॅड के साथ की चेकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। फुटेज से फरार आरोपी को चिह्नित कर धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई है। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed