फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar crime News Father and son accused of four murder arrested after two years

Haridwar: चार हत्याओं में फरार पिता-पुत्र दो साल बाद गिरफ्तार, रंजिश में ग्रामीणों पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 02 Jun 2023 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jun 2023 07:44 PM IST
सार

Haridwar Crime News:  छह मई 2021 को परिजन और ग्रामीण एक महिला का शव दफनाकर लौट रहे थे। बीच रास्ते में पहले से बैठे गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश में मृतका के परिजनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

विज्ञापन
Haridwar crime News Father and son accused of four murder arrested after two years
चार हत्याओं में फरार आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार हत्याओं के मामले में फरार 50-50 हजार के इनामी पिता-पुत्र को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों की निशानदेही पर एसटीएफ ने एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में छह मई 2021 को परिजन और ग्रामीण एक महिला का शव दफनाकर लौट रहे थे। बीच रास्ते में पहले से बैठे गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिश में मृतका के परिजनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन


Uttarkashi: नाबालिग को भगाने का मामला, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, विशेष समुदाय के दो लोगों ने छोड़ी दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से शहजान उर्फ कालू, हुसैन व कैफ और नजीर की मौत हो गई थी। यूनुस ने गांव के 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उस समय 14 लोगों को जेल भेज दिया था। पिता-पुत्र अखलाक व शाहरुख तभी से फरार चल रहे थे।

एसएसपी की ओर से दोनों पर 50-50 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। इस बीच एसटीएफ भी दोनों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार रात एसटीएफ को दोनों के देवबंद में होने की जानकारी मिली थी।

इस पर टीम ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और लक्सर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनाें की निशानदेही पर गांव से ही एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। दाेनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed