Haridwar Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार
देर रात सूचना मिली कि नकली नोट चलाने के लिए कुछ व्यक्ति एक कार में आ रहे हैं। इसके बाद बहादराबाद क्षेत्र में एसो नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने टीम के साथ कोर कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ पहले घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी के कब्जे से 500 के नकली नोट और एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि नकली नोट चलाने के लिए कुछ व्यक्ति एक कार में आ रहे हैं। इसके बाद बहादराबाद क्षेत्र में एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने टीम के साथ कोर कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया।
एक कार आती देख रुकने का इशारा किया, तब चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने कार का पीछा किया तो आरोपी गाड़ी से निकलकर तमंचे से फायर करने लगे और अंदर खेतों की तरफ भाग निकले। तब पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली जा लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड: आरोपी दंपती गिरफ्तार, बनाई अश्लील वीडियो, पहले मारा फिर शव को काटकर कट्टे में भरा
घायल की पहचान जुल्फिकार निवासी सुल्तानपुर लक्सर के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी नसीम निवासी लक्सर से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोट छापकर बाजारों में चलाते हैं।
पूर्व में भी इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 500 के नकली नोट और तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.