हरिद्वार: नाबालिग छात्रा को होटल लेजाकर सहपाठी ने की हैवानियत, विरोध करने पर दी मुंह बंद रखने की धमकी
एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उनकी पुत्री कक्षा-12 में पढ़ती है। कक्षा में ही पढ़ने वाले युवक से उसकी जान-पहचान हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उनकी पुत्री कक्षा-12 में पढ़ती है। कक्षा में ही पढ़ने वाले युवक से उसकी जान-पहचान हो गई थी। बुधवार को बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची जहां उसकी हालत बिगड़ गई।
अस्पताल ले जाने पर उसे भर्ती कर लिया गया। तब घटना की जानकारी उन्हें पता चल पाई। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के बालिग या नाबालिग होने की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।