फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Builder and His female partner arrested in case of fraud worth crores in name of Land

Haridwar: करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर और महिला साथी गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे ग्राहकों को चूना

Mon, 18 Sep 2023 02:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

शानदार लोकेशन पर प्लाट खरीद कर आशियाना तैयार करने की योजना बना रहे लोगों को सुहाने सपने दिखाकर ऑक्टेगनल बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाने वाला गैंगस्टर कुलदीप नंदराजोग लोगों से ठगी करता था। 

विज्ञापन
Haridwar Crime News Builder and His female partner arrested in case of fraud worth crores in name of Land
आरोपी महिला और बिल्डर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आखिरकार ओक्टागन बिल्डर्स के मालिक और उसकी साथी महिला को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर के खिलाफ 55 से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जिसमें करीब 42 मुकदमे बहादराबाद थाने में दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर का भी केस दर्ज किया गया था। दोनों की गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत ही की गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: मुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे को एसटीएफ ने कुमाऊं से किया गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर मामले का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि शानदार लोकेशन पर प्लाट खरीद कर आशियाना तैयार करने की योजना बना रहे लोगों को सुहाने सपने दिखाकर ऑक्टेगनल बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाने वाला गैंगस्टर कुलदीप नंदराजोग लोगों से ठगी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की आड़ में जमीन बेचने के नाम पर अब तक करीब 60 करोड़ की धोखाधड़ी आरोपी ने की है। उसके गैंग में कुलदीप के अलावा सतपाल नंदराजोग, अंजलि त्यागी, संजीव गुप्ता, सौरभ गांधी सक्रिय सदस्य हैं।

आरोपी कुलदीप नंदराजोक, उसकी सहयोगी अंजलि त्यागी को ऑक्टेगनल बिल्डर कार्यालय शांतरशाह बहादराबाद से पुलिस की टीम ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गैंग के सदस्यों के बैंक खाते और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर ठगी गई रकम की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed