{"_id":"6531252dd75fa877f2011375","slug":"haridwar-crime-news-bike-riders-firing-on-youth-in-main-market-and-abscond-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बाजार में युवक पर बाइक सवारों ने तमंचे से झोंका फायर, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बाजार में युवक पर बाइक सवारों ने तमंचे से झोंका फायर, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 19 Oct 2023 06:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:19 PM IST
सार
नीपुर निवासी हर्ष चौधरी अवधूत मंडल आश्रम के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक ठीक करवाने आया था। इसी बीच एक स्कूटी और बाइकों पर कई युवक वहां पहुंच गए। इसमें से एक युवक उतरकर हर्ष के पास गया और तमंचा उसके पेट के पास सटाकर उसे ले जाने लगा।
विज्ञापन
युवक पर फायर झोंकने की घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र मे मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक करवा रहे एक युवक पर बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। भरे बाजार फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार शाम की है। रानीपुर निवासी हर्ष चौधरी अवधूत मंडल आश्रम के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक ठीक करवाने आया था। इसी बीच एक स्कूटी और बाइकों पर कई युवक वहां पहुंच गए। इसमें से एक युवक उतरकर हर्ष के पास गया और तमंचा उसके पेट के पास सटाकर उसे ले जाने लगा। आरोप है कि जब वह आगे नहीं बढ़ा तो उसने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
Dehradun: कॉलेज के मालिक पर गोली चलाने के आरोपी ने 16 साल बाद किया सरेंडर, गाजियाबाद पुलिस भी थी पीछे
विज्ञापन
सूचना मिलने ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसएसआई संतोष सेमवाल, रेल चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।