फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Warranty who was absconding for 16 years surrendered in ACJM court

Dehradun: कॉलेज के मालिक पर गोली चलाने के आरोपी ने 16 साल बाद किया सरेंडर, गाजियाबाद पुलिस भी थी पीछे

Thu, 19 Oct 2023 04:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Oct 2023 04:26 PM IST
सार

Dehradun Crime News: वर्ष 2007 में ईशान त्यागी व मौसम शर्मा के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में कॉलेज के मालिक पर जान से मारने के इरादे से गोली चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
Dehradun News Warranty who was absconding for 16 years surrendered in ACJM court
कोर्ट में किया सरेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के प्रसिद्ध सरदार भगवान सिंह पीजी कॉलेज के मालिक एसपी सिंह पर गोली चलाने के आरोपी ने आखिरकार 16 साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाल ही में उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसी बीच पता चला कि गजियाबाद पुलिस भी उसकी तलाश में है। आरोपी ने तीन दिन पहले ही गाजियाबाद में एक फाइनेंस कारोबारी को बंधक बनाकर तीन करोड़ की रंगदारी वसूली थी। पुलिस से बचने के लिए ही वह नाटकीय ढंग से देहरादून कोर्ट में उपस्थित हो गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बताया कि वर्ष 2007 में ईशान त्यागी उर्फ वासु त्यागी व मौसम शर्मा के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में कॉलेज के मालिक पर जान से मारने के इरादे से गोली चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


Uttarakhand: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की सहारनपुर जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल कर दिए गए थे। लेकिन उसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। तब से पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

एक आरोपी की हो चुकी मौत

दबिश के दौरान सामने आया कि इसी वर्ष मार्च माह में मौसम शर्मा की मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लेकिन ईशान की तलाश जारी थी।  टीम ने आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी जिसके बाद बुधवार को गिरफ्तारी के डर से उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed