{"_id":"661a826bd2058ce6550291b0","slug":"haridwar-bike-collided-with-vehicle-in-priyanka-gandhi-protect-condition-youths-critical-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: प्रियंका गांधी की सुरक्षा में जा रही गाड़ी से लगी बाइक सवारों को टक्कर, दो युवकों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: प्रियंका गांधी की सुरक्षा में जा रही गाड़ी से लगी बाइक सवारों को टक्कर, दो युवकों की हालत गंभीर
Sat, 13 Apr 2024 06:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:40 PM IST
सार
बाइक की गाड़ी से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया और शाहरुख के सिर में गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन
कार में बाइक की लगी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए भेजी जा रही गाड़ी से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि मौके पर ही एक युवक का पैर कट गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, टाइल्स पत्थर का काम करने वाले मोहित और शाहरुख निवासी ग्राम तेलीवाला शनिवार की सुबह गांव से शहर में काम करने के लिए आ रहे थे। रोशनाबाद पहुंचते ही आरटीओ कार्यालय के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया और शाहरुख के सिर में गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचीं प्रियंका गांधी, जनसभा को किया संबोधित
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी को प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजा जा रहा था।