फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: All Roadways buses will run on Diwali

हरिद्वार: दीपावली पर दौड़ेंगी रोडवेज की सारी बसें, यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए लिया निर्णय 

Mon, 09 Nov 2020 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Nov 2020 10:02 PM IST
सार

  • दीपावली पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए लिया गया निर्णय
  • कोरोना काल के बाद धीरे धीरे बढ़ने लगी हैं बसों की संख्या

विज्ञापन
Haridwar: All Roadways buses will run on Diwali
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

त्योहार पर यात्रियों की आवाजाही को बढ़ते देख परिवहन निगम ने दीपावली पर सभी बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे जहां एक ओर यात्रियों की बड़ी राहत मिलेगी, वहीं निगम का राजस्व बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है। हालांकि रेलवे में दीपावली पर स्पेशल ट्रेनें चलाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से हरिद्वार महत्वपूर्ण है। कोरोना काल से पहले हरिद्वार से 41 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही होती थी। हजारों लोग स्टेशन से उतरते और चढ़ते थे। इसी तरह रोडवेज और गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन की बसों से रोजाना हजारों यात्री सफर करते थे।
विज्ञापन


कोरोना काल में ट्रेनों और बसों के पहिए जाम हो गए। अनलॉक-5 से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई,  लेकिन अभी भी मात्र 11 जोड़ी ट्रेनों की रोजाना आवाजाही हो रही है। अब 14 नवंबर को दीपावली है। त्योहार से पहले ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और दूसरे शहरों से प्रवासी घर लौटने लगे हैं। इससे अचानक यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। प्रदेश के भीतर भी यात्रियों की आवाजाही दोगुनी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार स्टेशन से कोरोना काल से पहले 86 बसों का संचालन रोजाना होता था। इनमें 28 अनुबंधित बसें हैं। नवंबर पहले सप्ताह से 60 से अधिक बसें रोजाना अलग अलग रूटों पर दौड़ने लगी हैं। अकेले दिल्ली रूट पर 22 बसों का संचालन हो रहा है। हालांकि दीपावली पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

रोडवेज सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए दीपावली पर रोडवेज बेड़े की सारी बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि रेलवे विभाग में दीपावली पर स्पेशल ट्रेनें चलने को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

महीने भर में 11 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। हरिद्वार से प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। दीपावली को लेकर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का अभी तक कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जो ट्रेनें संचालित हो रही हैं, उनमें रिजर्वेशन की व्यवस्था है। 
- एम सिंह, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed