फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Accident on the Kaliyar-Dhanauri road massive tree branch fell on two youths riding a motorcycle

Haridwar: कलियर-धनौरी मार्ग पर हादसा; बाइक सवार दो युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़ का टहना, दोनों गंभीर घायल

Mon, 20 Jul 2026 01:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

दो युवक बाइक से कलियर की ओर से धनौरी जा रहे थे। वे धनौरी में दो सड़कों के पास पहुंचे, तो अचानक एक विशालकाय पेड़ का टहना टूटकर सीधे उनकी बाइक पर आ गिरा।

विज्ञापन
Haridwar Accident on the Kaliyar-Dhanauri road massive tree branch fell on two youths riding a motorcycle
बाइक सवार पर गिरा पेड़ का टहना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कलियर-धनौरी मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर अचानक पेड़ का एक भारी टहना गिर गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, को गंभीर हाल में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि माधोपुर निवासी अनस और सोनू मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलियर की ओर से धनौरी जा रहे थे। वे धनौरी में दो सड़कों के पास पहुंचे, तो अचानक एक विशालकाय पेड़ का टहना टूटकर सीधे उनकी बाइक पर आ गिरा। टहने के भारी वजन से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर, नारायणबगड़ बाजार में घुसा मलबा
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के राहगीरों ने तुरंत सूचना कलियर पुलिस को दी। पुलिस ने बिना देर किए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ के टहने को हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed