फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Accident News truck crushed girl riding a scooter angry villagers created a ruckus by blocking road

Haridwar: गन्ने से लदे ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया हंगामा

Thu, 30 Nov 2023 06:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Nov 2023 06:26 PM IST
सार

Haridwar Accident News: अंबुवाला डाकघर में क्लर्क के पद पर तैनात फेरूपुर निवासी सुषमा स्कूटी से घर लौट रही थी। पटरी पर मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Haridwar Accident News truck crushed girl riding a scooter angry villagers created a ruckus by blocking road
गन्ने से भरे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवारी युवती को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बुग्गी से रास्ता जाम कर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने बामुश्किल ग्रामीणों को शांत किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार शाम की है। अंबुवाला डाकघर में क्लर्क के पद पर तैनात फेरूपुर निवासी सुषमा (24 वर्ष) पुत्री लाल सिंह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। पटरी पर मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में आस-पास के ग्रामीण और काफी संख्या में महिलाएं मौके पर एकत्र हो गई। बुग्गी रास्ते में लगाकर रोड को जाम कर दिया और जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन

Haridwar Accident News truck crushed girl riding a scooter angry villagers created a ruckus by blocking road

ओवरलोड वाहनों के चलते हादसे होने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार भारी संख्या में ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। हंगामा की सूचना मिलते ही पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। साथ ही आश्वासन दिया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed