{"_id":"67ea9207ce8c296c24084ebb","slug":"haridwar-accident-news-lohaghat-depot-bus-carrying-passengers-coming-from-dehradun-overturned-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार
Mon, 31 Mar 2025 06:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 31 Mar 2025 06:35 PM IST
सार
Haridwar Accident News: बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
हरिद्वार में बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में देर शाम एक बस हादसे का शिकार हो गई। देहरादून से हरिद्वार आ रही लोहाघाट डिपो की बस अचानक स्टेरिंग लॉक के कारण सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई। बस में 12 सवारियां थी। बताया जा रहा है कि दो लोगों के फैक्चर हुआ है। वहीं, अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
Tehri Accident: चंबा-कोटीकालोनी मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।