फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident on Chamba-Koti Colony road tehri car fell into ditch three people died

Tehri Accident: चंबा-कोटीकालोनी मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौत

Mon, 31 Mar 2025 05:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Mar 2025 05:59 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: हादसा चंबा से कोटीकालोनी मार्ग पर बागबाटा के समीप हुआ। कार देहरादून से घनसाली की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident on Chamba-Koti Colony road tehri car fell into ditch three people died
टिहरी में खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से सेमंडीधार घनसाली जा रहे शिक्षकों की कार चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


Dehradun: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन


एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को कार चालक रसायन विज्ञान के अतिथि शिक्षक सोनू कुमार (37) निवासी मदनपुर, हसनपुर हरिद्वार और विज्ञान के सहायक अध्यापक विजय प्रकाश जगूड़ी (37) निवासी गुमानीवाला कार से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके साथ सोनू की पत्नी मोनिका (37) भी थीं। शाम करीब पांच बजे चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिसकर्मी खाई में उतरे कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई थी। रेस्क्यू टीम ने मशक्कत कर शवों को खाई से निकाला। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को भेज दी गई है। कार दुर्घटना में दो शिक्षकों सहित एक महिला की मौत पर शिक्षक संघ और क्षेत्र के लोगों ने दुख जताकर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed