फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Accident in Dhanaura two Brothers drowned in Bawan Pass had come to Kaliyar for pilgrimage

Haridwar: धनौरी में हादसा...बावन दर्रे में डूबे दो सगे भाई, कलियर जियारत करने आए थे, शव बरामद

Sun, 27 Jul 2025 05:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

सुबह जब दो भाई अपने मां और तीसरे भाई के साथ धनौरी में रतमऊ नदी पर बावनदर्रा में नहाने के लिए गए तो इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों एक कुंड में डूब गए।

विज्ञापन
Haridwar Accident in Dhanaura two Brothers drowned in Bawan Pass had come to Kaliyar for pilgrimage
बावन दर्रे में डूबकर मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वर के धनौरी में रविवार को हादसा हो गया। बावन दर्रे में नहाते समय दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों परिवार के साथ अलीगढ़ से पिरान कलियर जियारत करने आए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो शवों को नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद परिजन बिना किसी कार्यवाई के शव को लेकर घर लौट गए।

विज्ञापन


रविवार को राव हजीरा डेल कोतवाली नगर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी आफरीन(18) व दानिश(19) अपनी मां नाजमा और भाई इमरान के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आए थे। सुबह जब वह अपने मां और भाई के साथ धनौरी में रतमऊ नदी पर बावनदर्रा में नहाने के लिए गए तो इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों एक कुंड में डूब गए।
विज्ञापन


हरिद्वार भगदड़ में आठ की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों को डूबता देख मां और भाई ने शोर मचाया। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों भाई पानी में डूब गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोनो को कुंड से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस से दोनों शव को उनके गांव भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी धनौरी पुष्कर सिंह चौहान का कहना है कि दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी जिनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed