फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hardik patel attack on modi government.

हार्दिक पटेल का मोदी सरकार पर वार, दो हजार के नोट पर सवाल

Mon, 19 Dec 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 19 Dec 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
hardik patel attack on modi government.
हार्दिक पटेल निर्वासन के तहत इन दिनों हरिद्वार में हैं। - फोटो : AmarUjala

गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर देशभर में छा जाने वाले हार्दिक पटेल ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार पर नोटबंदी को लेकर वार किया है।

विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार का नोटबंदी का निर्णय आम आदमी के लिए मुसीबत भरा है। इससे भ्रष्टाचारी मस्त हैं और गरीब त्रस्त है। दो हजार का नोट जारी करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है।

विज्ञापन

17 जनवरी से गुजरात में फिर करेंगे आंदोलन

hardik patel attack on modi government.
हार्दिक पटेल - फोटो : PTI
इन दिनों कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार में निर्वासित जीवन बिता रहे हार्दिक पटेल ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए गंगा की दुर्दशा पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना सरकारी धन को ठिकाने लगाने का प्रयास है जिसका उदाहरण ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा में गिरने वाले नाले और सीवर हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गंगा स्वच्छता के नाम पर अब तक चार हजार करोड़ रुपये ठिकाने लगा दिए हैं। अपनी भावी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि 17 जनवरी से गुजरात में पुन: आरक्षण को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

'जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी'

hardik patel attack on modi government.
हार्दिक पटेल

आरक्षण की मांग पर उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी आबादी है उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। हार्दिक पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई किसी बड़े भ्रष्टाचार का षड्यंत्र है। राम मंदिर निर्माण केवल चुनावी जुमला है।

दूसरी तरफ दीप्तानंद अवधूत आश्रम में आयोजित रूद्रमहायज्ञ में शामिल श्रीमहंत राम गिरि, स्वामी रामस्वरूप, महंत विनोद महाराज, महंत चंद्राकांतानंद सरस्वती, साधवी राज गिरि, संत प्रकाशानंद, स्वामी गोपाल, स्वामी ओमस्वरूप आदि से हार्दिक पटेल ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed