फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hard to walk on rough road

Dehradun News: जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल

Sun, 02 Jul 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
hard to walk on rough road
ग्राम पंचायत धूलकोट की खेड़े वाली सड़क की जर्जर स्थिति क्षेत्रवासियों व यहां से आवाजाही करने वालों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


लगभग 15 साल पहले गन्ना समिति के माध्यम से बनाई गई सड़क का दोबारा से निर्माण नहीं होने के कारण प्रतिदिन क्षेत्रवासियों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। लगभग तीन सौ मीटर लंबी सड़क कई साल से बदहाल है। सड़क से क्षेत्रवासी अपनी दैनिक आवाजाही करते हैं। इसके अलावा पास ही स्थित एक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण रमेश, मोहनलाल, नानक, सुनील, गज्जू का कहना है कि सड़क के निर्माण की मांग को लेकर वह ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्रीय विधायक तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में किसी भी स्तर से कोई कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। ग्राम प्रधान कुसुम लता ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक ने आश्वासन दिया है। शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed