फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harassment of former CM at the behest of the Center

केंद्र के इशारे पर हो रहा पूर्व सीएम का उत्पीड़न

Sat, 21 Sep 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Harassment of former CM at the behest of the Center
पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थन में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन परिसर में धरना देते कांग्रेसी।
देहरादून। केंद्र सरकार के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को परेशान किया जा रहा है। केंद्र के इशारे पर सीबीआई फर्जी मुकदमा बनाकर उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

ये आरोप महानगर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में धरने के दौरान लगाए।
महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई विपक्षी नेताओं पर उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए अलग-अलग स्टिंग में अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। रमन ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी हरीश रावत के साथ खड़ी है। अगर उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। धरने में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, महानगर महिला कांग्रेस की बाला शर्मा, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, कांता क्षेत्री, बिमला मन्हास, पार्षद उर्मिला थापाए सविता अनुराधा तिवाड़ी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed