फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh Rawat and Harish Rawat clash again over ticket distribution Uttarakhand Politics News

Uttarakhand: फिर तकरार...हरक सिंह बोले-फ्यूज कारतूस को इस बार टिकट नहीं देंगे, बयान पर हरीश रावत की अलग राय

Wed, 19 Nov 2025 02:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Nov 2025 02:36 PM IST
सार

टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में बात छिड़ी तो हरक सिंह और हरीश रावत में फिर तकरार हो गई। हरक सिंह रावत के फ्यूज कारतूस को इस बार टिकट नहीं दिए जाने के बयान पर अब हरीश रावत का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Harak Singh Rawat and Harish Rawat clash again over ticket distribution Uttarakhand Politics News
हरक सिंह रावत और हरीश रावत - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी हरक सिंह रावत ने कहा है कि चुनाव में एक-एक सीट जरूरी है। 2027 के विस चुनाव में कांग्रेस एक-एक सीट का विश्लेषण करेगी। जरूरी नहीं कि हर नेता हर सीट पर चुनाव जीते। वह उस सीट के लिए बोझ भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


हम हर सीट का एनालिसिस करेंगे। अगर कोई नया व्यक्ति जीतने की स्थिति में होगा तो उसको मौका देंगे। घिसे-पिटे लोगों को मौका नहीं देंगे। कहा कि घिसे-पिटे लोग फ्यूज कारतूस होते हैं। हमारे प्रत्याशी के भीतर आक्रामकता होनी चाहिए।

विज्ञापन

कारतूस का खोखा भी होता है महत्वपूर्ण : हरीश

देहरादून। टिकट बंटवारे में हरक के फ्यूज कारतूस के बयान से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कभी तो वो लोग भी काम आए होंगे। दुश्मन को गिराने में जो कारतूस काम आया है, उसका फ्यूज खोखा भी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए तो हमारे घरों की दीवारों पर भी हम अपने बुजुर्गों की फोटो लगाते हैं। इशारों-इशारों में उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिसकी जैसी उपयोगिता होगी, जैसा समय चाहेगा, उस हिसाब से काम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: वकीलों का आज भी चक्का जाम...मांगों को लेकर दून बार एसोसिएशन और सरकार के बीच नहीं बन सकी बात

स्वाभाविक है, टिकट उसे ही मिलना चाहिए, जिसमें जीतने की क्षमता हो। मैं अपने बारे में यह बात लागू करता हूं कि अगर तटस्थ सर्वे में मैं विजेता प्रत्याशी नहीं बन रहा हूं तो निश्चित तौर पर मेरी जगह जीत के दावेदार प्रत्याशी को टिकट देना चाहिए। - गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed