{"_id":"58a076654f1c1b5933d8409b","slug":"har-sang-harda-website-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हर संग हरदा' पर चुनाव आयोग का परदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हर संग हरदा' पर चुनाव आयोग का परदा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Feb 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
रोजगार बांटने को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाली वेबसाइट ‘हर संग हरदा डॉट कॉम’ पर चुनाव आयोग का परदा पड़ गया।
विज्ञापन
आयोग के आदेश के बाद वेबसाइट ब्लॉक कर दी गई। मामले में सीडीओ वंशीधर तिवारी ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बावजूद जिले भर में बेरोजगारी भत्ता कार्ड का वितरण कराया जा रहा है। इसी बीच भत्ते के आनलाइन रजिस्ट्रेशन को एक वेबसाइट भी लांच कर दी गई थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नोडल अधिकारी और आईजी दीपम सेठ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
आईजी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स की एसएसपी पी रेणुका देवी ने वेबसाइट के बारे में साइबर थाने से गोपनीय जांच कराई गई थी, जिसमें आरोप की पुष्टि हुई।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत हर संग हरदा डॉट काम वेबसाइट को तत्काल बंद करा दिया गया है। साथ ही, सीडीओ की तरफ से अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन