फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har ghar Nal se jal Center approves 17,000 schemes to provide Uttarakhand News in hindi

Dehradun: हर घर नल से जल पहुंचाने की 17 हजार योजनाओं पर केंद्र की मुहर, टेंडर निकालने की कवायद तेज

Mon, 13 Mar 2023 02:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Mar 2023 02:04 PM IST
सार

हर घर नल से जल मिशन के लिए प्रदेशभर में करीब 17 हजार छोटी-बड़ी योजनाएं बनाई गईं थी, जिनके टेंडर किए जाने थे। इनमें से पांच करोड़ से ऊपर की करीब 70 परियोजनाओं पर शासन के स्तर से अनुमति व टेंडर जारी होना थे। इसमें से करीब तीन बचे हुए हैं।

विज्ञापन
Har ghar Nal se jal Center approves 17,000 schemes to provide Uttarakhand News in hindi
हर घर नल से जल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घर नल से जल पहुंचाने की सभी योजनाओं पर केंद्र की मुहर लग गई है। अब इनके लिए बजट की दिक्कत नहीं होगी। जिलों के स्तर पर करीब 500 छोटी योजनाओं के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 14 लाख 94 हजार 304 घरों में नल से जल पहुंचाने की योजना पर वर्ष 2019 से काम चल रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 11 लाख 10 हजार 505 (74.32%) घरों में नल लगाने के बाद पानी पहुंचाया जा चुका है। इस मिशन के लिए प्रदेशभर में करीब 17 हजार छोटी-बड़ी योजनाएं बनाई गईं थी, जिनके टेंडर किए जाने थे। इनमें से पांच करोड़ से ऊपर की करीब 70 परियोजनाओं पर शासन के स्तर से अनुमति व टेंडर जारी होना थे। इसमें से करीब तीन बचे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं पांच करोड़ से कम की परियोजनाओं के टेंडर जिलाधिकारी के स्तर से होने थे, जिनमें से करीब 500 बचे हुए हैं। इस बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि 31 मार्च 2023 से पहले जिस परियोजना की डीपीआर या केंद्र के पोर्टल पर जानकारी न दी गई तो उसे बाद में बजट जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की बात ये है कि प्रदेश की सभी परियोजनाओं पर केंद्र की मुहर लग गई है। पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने बताया कि अब जिन परियोजनाओं के टेंडर जारी नहीं हुए, उन पर तेजी से काम चल रहा है। जिलों के स्तर पर कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनके एक बार टेंडर जारी हो चुके हैं लेकिन पात्र फर्म नहीं मिल पाई। लिहाजा, उनके टेंडर दोबारा जारी किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चीन सीमा क्षेत्र से लगे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास शुरू, तस्वीरों में देखें

किस जिले में कितने घरों तक पहुंचा नल से जल

जिला प्रतिशत घर
देहरादून 97.70
चमोली 93.59
बागेश्वर 90.96
उत्तरकाशी 82.41
टिहरी 80.57
पिथौरागढ़ 80.19
रुद्रप्रयाग 80.05
चंपावत- 79.77
पौड़ी- 75.27
हरिद्वार- 70.02
नैनीताल- 62.06
अल्मोड़ा 60.69
ऊधमसिंह नगर 55.48
कुल 74.32

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed