फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hanuman Caste issue Swami Raj Rajeshwarashram Warned politician for result

नेताओं पर भड़के शंकराचार्य, कहा हनुमान जी की जाति पर टिप्पणी करने वाले भुगतेंगे परिणाम

Wed, 26 Dec 2018 10:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Dec 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Caste issue Swami Raj Rajeshwarashram Warned politician for result
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम

देश में हनुमान की जाति पर मचे घमासान पर नेताओं को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने सलाह दी है कि नेताओं को भगवान के अवतारों को जाति में बांटकर राजनीति या अपने को चमकाने के लिए अनाप शनाप बात नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है यदि भगवान के नाम पर राजनीति करने की कोशिश की तो इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने होंगे। मंगलवार को जगद्गुरु आश्रम में अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हनुमान की जाति को लेकर नेताओं में होड़ सी मच गई है।
विज्ञापन


कई राजनेता तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कोई उन्हें अनुसूचित जाति, कोई जाट, मुस्लिम, ब्राह्मण, सिख जाति के होने की बात कर रहे हैं। हद तो यह हो गई कि हनुमान को चीनी यात्री ही बता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान की कोई जाति ही नहीं होती और भगवान किसी के गर्भ से उत्पन्न नहीं होते, बल्कि वे भगवान का अवतार होते हैं और प्रकट होते हैं। भगवान का शरीर मलमूत्र, अस्थियों का नहीं होता, अपितु उनका शरीर नित शुद्ध चिन्मय होता है।

उन्होंने कहा कि हनुमान इस कलयुग में सशरीर विजमान हैं। इस प्रकार हनुमान पर की गई टिप्पणियां उन्हीं को घातक सिद्घ होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed