फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hanuman Jayanti 2020: Prayer for defeat Coronavirus will do in temples

हनुमान जयंती आज, कोरोना महामारी के खात्मे को होगी प्रार्थना

Wed, 08 Apr 2020 12:28 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2020: Prayer for defeat Coronavirus will do in temples
- फोटो : फाइल फोटो

आज आठ अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। संकटमोचक हनुमान भगवान का पूजा-पाठ कर कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की जाएगी। लॉक डाउन के चलते मंदिरों में प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सामान्य पूजा होगी। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि आठ अप्रैल को पूर्णिमा उदय कालिन मेष लग्न चित्रा नक्षत्र पड़ रहा है। इसलिए इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी।

विज्ञापन


कहा कि जब जब मनुष्य पर संकट पड़ा है हनुमान भगवान धरती पर अवतरित होते रहे हैं और मनुष्य की हर विपदा को हरा है। हमें हनुमान भगवान से पुलिस, डॉक्टर, नर्स, नगर निगम व मीडियाकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना करनी होगी।
विज्ञापन


महामारी के खात्मे को करेंगे प्रार्थना
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की ओर से बुधवार को बालाजी महोत्सव सेवा भाव से मनाया जाएगा। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के दिगम्बर दिनेश पुरी ने कहा कि कोरोना माहमारी के चलते इस बार बालाजी शोभायात्रा के बजाय जरूरतमंद लोंगो की मदद की जाएगी। वैष्णो माता गुफा मंदिर के आचार्य विपिन जोशी ने कहा कि आठ तारीख को मंदिर में सुबह 6.30 बजे हनुमान भगवान की विशेष पूजा-अर्चना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed