फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Half of the patients are not even aware that they have

Dehradun News: आधे मरीजों को पता ही नहीं, उन्हें है एलर्जिक अस्थमा

Fri, 30 Oct 2026 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 30 Oct 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Half of the patients are not even aware that they have
- उप जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे 20 मरीज
विज्ञापन


- ठंड बढ़ने से सांस की परेशानी में इजाफा, जौनसार-बावर के मरीज अधिक

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सांस लेने में परेशानी, बार-बार खांसी और सीने में जकड़न को सामान्य मौसमी समस्या समझकर नजरअंदाज करने वाले कई लोग एलर्जिक अस्थमा की चपेट में हैं। उप जिला अस्पताल विकासनगर में प्रतिदिन औसतन 20 मरीज इस बीमारी के लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें करीब आधे मरीजों को जांच से पहले पता ही नहीं था कि उन्हें एलर्जिक अस्थमा है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है।
छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल उपाध्याय के अनुसार एलर्जिक अस्थमा सांस की नलियों में एलर्जी के कारण होने वाली बीमारी है। इसमें नलियों में सूजन आने से वे सिकुड़ने लगती हैं और सांस लेने में दिक्कत होती है। धूल, धुआं, परागकण, फफूंद, ठंडी हवा और मौसम में बदलाव इसके प्रमुख कारण हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में जौनसार-बावर क्षेत्र के लोगों की संख्या अधिक है। बार-बार खांसी आना, सांस फूलना, सीने में जकड़न और सांस छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। रात और सुबह के समय परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

स्पाइरोमेट्री (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट) से फेफड़ों की कार्यक्षमता और सांस की नलियों में रुकावट का पता लगाया जाता है। लंबे समय तक बीमारी का पता न चलने और उपचार न मिलने पर बार-बार अस्थमा अटैक पड़ सकते हैं। सांस की नलियों में लगातार सूजन रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे लक्षणों को सामान्य खांसी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed