फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani: Police caught huge amount of illegal English liquor, four smugglers arrested

हल्द्वानी: पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 02:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Jan 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Haldwani: Police caught huge amount of illegal English liquor, four smugglers arrested
बरामद अवैध शराब के साथ तस्कर - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली पुलिस ने हरिपुर जमन सिंह के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से 50 पेटी और गोदाम से 250 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में फैक्ट्री कर्मचारी सहित चार लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ से पता चला कि शराब काशीपुर स्थित फैक्ट्री से लाई गई थी।

विज्ञापन


 कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम रामपुर रोड पर हरिपुर जमन सिंह के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने (यूके 04 एम1149) कार को रोककर तलाशी ली तो दस पेटी यूके नंबर एक मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस मामले में देवलचौड़ में गंगू ढाबे के पास रहने वाले यशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। यशपाल ने पुलिस को बताया कि बरामद शराब हरिपुर सिंह स्थित गोदाम से लाई गई है। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट को बुलाने के बाद गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन


गोदाम के पास खड़ी पिकप (यूपी 22 एटी 2492) से  40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके बाद गोदाम में छापा मारकर 140 पेटी ओल्डमंक और 110 पेटी यूके नंबर-1 शराब बरामद हुई। पुलिस ने गोदाम से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब काशीपुर स्थित फैक्ट्री की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना कि गिरफ्तार लोग महंगे दामों पर शराब बेचते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एफएल -2 में कार्यरत पनचक्की चौराहा दमुवाढूंगा निवासी अमित, रामपुर जिले के हबीब नगर टांडा दड़ियाल निवासी अब्दुल सलाम और मोसिमोबाला दड़ियाल (रामपुर) निवासी इंतजार शामिल हैं। पुलिस ने लिखत-पढ़त में गोदाम मालिक का जिक्र नहीं किया है। 

टीपीनगर चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया चारों पहली बार पकड़े गए हैं। गिरफ्तार करने वालों में  टीपीनगर चौकी प्रभारी के साथ, आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक रमेश पंत, सिपाही उमेश चंद्र सती, विनोद कुमार, रवींद्र खाती, त्रिलोक सिंह, कुंदन कठायत, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।  

.
गाड़ी में कागजात मौजूद थे 

काशीपुर स्थित फैक्ट्री के प्रबंधन से जुड़े संदीप सिंह ने बताया कि फैक्ट्री से चालक कागजात के साथ शराब लेकर गया था। बरसात के चलते चालक ढाबा ढूंढ रहा था। इसी कारण गाड़ी ने रूट बदल लिया था। इस बीच पुलिस टीम ने चालक को पकड़ लिया। बुधवार की रात इस मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पुलिस ने गाड़ी में मौजूद कागज नहीं देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed