फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj Yatra 2023: Elderly above 70 years of age will also be able to travel for Haj

Haj Yatra 2023: 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी कर सकेंगे हज का पाक सफर, कोरोना के चलते लगा था प्रतिबंध

Mon, 27 Feb 2023 06:17 PM IST
अलका त्यागी आवेश अंसारी, अमर उजाला, हरिद्वार
आवेश अंसारी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Feb 2023 06:17 PM IST
सार

Haj Yatra 2023 Update: उत्तराखंड हज कमेटी ने हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन की कवायद शुरू कर दी थी। 10 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Haj Yatra 2023: Elderly above 70 years of age will also be able to travel for Haj
हज यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हज का पाक मुकद्दस सफर करने की चाह रखने वाले बुजुर्गों की तमन्ना इस साल पूरी होगी। कोरोना के चलते दो साल तक पाबंदी रही। बीते वर्ष मौका मिला तो 65 साल की उम्र पार वाले बुजुर्गों की यात्रा पर रोक लगा दी, जिससे हरिद्वार जनपद 42 बुजुर्गों की हज यात्रा करने की तमन्ना दिल में रह गई।

विज्ञापन


इस साल सरकार ने 70 की उम्र पार वाले बुजुर्गों को यात्रा करने का मौका दे दिया है, जिससे खुशी का माहौल है। उत्तराखंड हज कमेटी ने हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन की कवायद शुरू कर दी थी। 10 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन के बाद कोटे के अनुसार यात्रा की खर्च की राशि कमेटी तय करेगी।
विज्ञापन


Haj Yatra 2023: नई गाइड लाइन जारी, अब 12 साल से कम आयु के बच्चे नहीं कर सकेंगे हज यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्राअंदाजी (लॉटरी) के जरिये हज यात्रियों का चयन किया जाएगा। इस साल 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग भी हज का पाक सफर कर सकेंगे। बुजुर्गों के हज यात्रा करने पर लगी रोक इस साल खत्म कर दी गई है। कोरोना के चलते दो साल से मोमीन हज का सफर नहीं कर पा रहे थे, जबकि पिछले साल हज यात्रा करने का मौका मिला।

लेकिन, 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों के हज यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। उत्तराखंड के नौ जिलों से 739 लोगों ने आवेदन किए थे। जिसमें से 65 की उम्र पार वाले 131 बुजुर्ग हज यात्रा पर नहीं जा पाए थे, जबकि अकेले हरिद्वार से 42 बुजुर्ग हज का सफर करने से महरूम रह गए थे, लेकिन इस साल यात्रा से उम्र की बाध्यता हटने से बुजुर्गों की तमन्ना पूरी होगी।

बोले बुजुर्ग

कोरोना के चलते हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था। बीते वर्ष यात्रा शुरू हुई, लेकिन 65 साल से ऊपर के आवेदकों को हज का मौका नहीं मिला था। पर इस साल ये रोक हटने से सभी हज का सफर करने की चाह रखने वाले लोगों में खुशी का माहौल है।
- हाजी रियाज अंसारी

इस्लाम में हज यात्रा सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है। हर कोई हज पर जाने के लिए सालों से तैयार करता है। कोरोना के चलते यात्रा पर प्रतिबंध लगा था। पिछले साल मौका मिला, लेकिन 65 की उम्र से अधिक वाले हज नहीं कर पाए। पर इस साल सभी की हज पर जाने की तमन्ना पूरी हो जाएगी।
- मो. हारून अहमद

हज यात्रा का सफर करने के लिए लंबे समय से तैयारी की जाती है। इस साल हज यात्रा पर जाने के लिए सभी बुजुर्गों को मौका दिया जा रहा है। ये बड़ी खुशी की बात है।
- मुबारिक अंसारी

हज यात्रा के आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 10 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस साल 70 की उम्र पार वाले बुजुर्ग भी हज यात्रा कर सकेंगे, जबकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों की यात्रा पर प्रतिबंध है। आवेदन के बाद यात्रा की किस्त जमा करने से लेकर अन्य प्रक्रिया शुरू होगी। इस साल यात्रा का खर्च कितना होगा ये आवेदन के बाद तय किया जाएगा।
- मो. मीशम, अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड हज कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed