फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj pilgrims get relief second installment will be deposited on January 6 Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: समिति की हज यात्रियों को एक बार फिर से दी बड़ी राहत, दूसरी किस्त छह जनवरी को होगी जमा

Wed, 01 Jan 2025 12:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (हरिद्वार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (हरिद्वार)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:25 PM IST
सार

दूसरी किस्त जमा करने की तिथि छह जनवरी निर्धारित की गई है। बताया, दूसरी किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के स्टेट बैंक व यूनियन बैंक में संचालित खाते में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
Haj pilgrims get relief second installment will be deposited on January 6 Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से हज यात्रियों को एक बार फिर से बड़ी राहत दी गई है। समिति ने चयनित आवेदकों के लिए दूसरी किस्त जमा कराने की तिथि बढ़ाकर छह जनवरी कर दी है।उत्तराखंड राज्य हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद की ओर से अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने बताया, चयनित हज आवेदकों को दूसरी किस्त 1.42 लाख रुपये जमा करने का 30 दिसंबर तक का समय दिया गया था।

विज्ञापन


अब हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दूसरी किस्त जमा करने का एक और मौका दिया है। दूसरी किस्त जमा करने की तिथि छह जनवरी निर्धारित की गई है। बताया, दूसरी किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के स्टेट बैंक व यूनियन बैंक में संचालित खाते में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए बनाई प्रबंधन समिति, प्रचार की रणनीति पर मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया, हज ट्रेनर के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के साथ आलिम फाजिल की डिग्री वाले उम्मीदवार ही पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर से बढ़ाकर चार जनवरी निर्धारित की गई है। हज ट्रेनर के इच्छुक व्यक्ति अब चार जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed