फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gyanvapi Controversy: Vishwa Hindu Parishad will meet in Haridwar on June 11 and 12, more than 300 saints will be involved

Gyanvapi Controversy: विश्व हिंदू परिषद 11 और 12 जून को हरिद्वार में करेगा मंथन, 300 से अधिक संत होंगे शमिल

Mon, 16 May 2022 10:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 May 2022 10:59 PM IST
सार

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के मामले में भी हिंदू धर्म के साधु-संत अगले महीने होने वाली बैठक में विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
Gyanvapi Controversy: Vishwa Hindu Parishad will meet in Haridwar on June 11 and 12, more than 300 saints will be involved
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विश्व हिंदू परिषद की 11 और 12 जून को हरिद्वार स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में दो दिवसीय केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी। बैठक में ज्ञानवापी मामले में विहिप से जुड़े मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख संत भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


2019 के बाद विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होने जा रही है। दो दिवसीय बैठक में 300 से अधिक संतों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। यह बैठक हर दो साल बाद होती है। कोरोना काल के चलते इस बार बैठक 2022 में हो रही है।
विज्ञापन


बैठक में राममंदिर तीर्थ न्यास क्षेत्र के पदाधिकारी परमानंद महाराज, स्वामी चिन्मयानंद समेत प्रमुख अखाड़ों के प्रतिनिधि व मार्गदर्शक मंडल के सदस्य शामिल हो सकते हैं। साथ ही देश के सनातन हिंदू धर्म के पंथों का भी बैठक में प्रतिनिधित्व करेंगे। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के मामले में भी हिंदू धर्म के साधु-संत अगले महीने होने वाली बैठक में विचार-विमर्श करेंगे। हालांकि मामला अभी न्यायालय में भी चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...जयमाला में दूल्हे को मारी गोली: शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, दुल्हन का हुआ बुरा हाल, पल भर में रंग में पड़ा भंग

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11 व 12 जून को हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में होगी। विहिप संतों के आदेश पर ही कार्य करता है। मंडल की बैठक में यदि संत ज्ञानवापी मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई की बात करेंगे तो उस पर भी निर्णय होगा।  - अजय कुमार, प्रांत संगठन मंत्री विहिप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed