{"_id":"582e04614f1c1b5636900b0f","slug":"gurukul-student-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को फोनकर कहा 'खुदकुशी करने जा रहा' और लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को फोनकर कहा 'खुदकुशी करने जा रहा' और लगा दी छलांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर
- फोटो : AmarUjala
हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने अपने दोस्त को मोबाइल फोन पर खुदकुशी करने की बात कही और फिर गंगनहर में छलांग लगा दी। छात्र के कमरे में मिले सुसाइड नोट में उसने जिंदगी में कुछ न कर पाने के मलाल के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। देर शाम तक चले सर्च आपरेशन के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
लक्सर के गांव बड़ा अकोढा कलां निवासी प्रणव चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। कनखल की ही विष्णु गार्डन कॉलोनी मे किराये पर रह रहे छात्र ने शाम करीब चार बजे अपने रूम पार्टनर सुधांशु को फोन पर सूचना दी कि वह खुदकुशी कर रहा है। बाकायदा सिंहद्वार के पुल पर होने की बात भी कही। फोन कॉल कट कर करने के बाद छात्र ने गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
Trending Videos
छात्र के कूदने की सूचना मिलते ही नहर पर लगी भीड़
फोन
- फोटो : getty
चश्मदीदों के शोर मचाने पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उधर, छात्र के गंगनहर में छलांग लगाने की सूचना के फैलते ही भारी संख्या में छात्र वहां इकट्ठे हो गए। तब तक परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जल पुलिस ने देर शाम तक छात्र को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि छात्र ने अपने कमरे में एक रजिस्टर में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें जिंदगी में कुछ न कर पाने की बात लिखी है और अपने दोस्तों को पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा है।
जल पुलिस ने देर शाम तक छात्र को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि छात्र ने अपने कमरे में एक रजिस्टर में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें जिंदगी में कुछ न कर पाने की बात लिखी है और अपने दोस्तों को पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा है।