{"_id":"66f9b346a8c267228f059475","slug":"guru-ram-rai-inter-college-champion-with-75-medals-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-513843-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 75 मेडल के साथ गुरु राम राय इंटर कॉलेज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 75 मेडल के साथ गुरु राम राय इंटर कॉलेज चैंपियन
विज्ञापन
गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें 75 मेडल के साथ गुरु राम इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, 35 मेडल पाकर राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई दूसरे और गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज 20 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
अंतिम दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का विकास होता है। उनमें अनुशासन एवं भाईचारे का विकास होता है। आज के समय में खेल एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जिसमें जाकर छात्र-छात्राएं अपना भविष्य भी बना सकते है। अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या दमयंती परदियाल, नरेश टम्टा, मनोज किशोर पंत, मुईनुद्दीन खान, सुमित लाल, अनुज, हरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह, नीता, रंजना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।