फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guru Purnima today, take blessings of gurus

गुरु पूर्णिमा आज, गुरुओं का लें आशीर्वाद

Sat, 24 Jul 2021 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima today, take blessings of gurus
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रेम नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु एवं पुजार - फोटो : DEHRADUN
अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, जोकि शनिवार को पड़ रही है। प्रत्येक पूर्णिमा की तरह इसमें भी व्रत पूजा का बड़ा महत्व है, लेकिन इस पूर्णिमा में सनातन धर्म अनुयायी अपने-अपने गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए गुरु की सेवा, ध्यान, पूजन करते हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्धत सभा के आचार्य बिजेंद्र प्रसाद ममगांई ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का आशीर्वाद लेना चाहिए। उधर, शुक्रवार को श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में स्वामी मुक्तानंद का पूजन किया गया। पुजारी राजू उपाध्याय ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। श्रद्धालुओं ने अखंड रामायण का पाठ किया। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, संगीता भाटिया, सोमनाथ भाटिया, कांता चावला, अनिल ग्रोवर, सुभाष चावला मौजूद रहे। वहीं, महिला पतंजलि योग समिति ने स्वामी रामतीर्थ मिशन में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। संजीव चांदना ने गुरु की महिमा बताई। हरीश जौहर, अरुणा, जयश्री, संगीता व सीमा ने गुरु के भजन गाए। राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने कहा कि गुरु ही ईश्वर से मिलने की राह दिखाते हैं। इस अवसर पर आशा, मुन्नी, कुसुम, आरती, महादेवी, किरण, संगीता, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed