{"_id":"5afc76b34f1c1b165e8b4fe8","slug":"gupta-brothers-bhagwat-katha-start-in-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में गुप्ता बंधुओं ने कराई भागवत, हरियाणा के राज्यपाल और पीएम के भाई पंकज मोदी भी रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में गुप्ता बंधुओं ने कराई भागवत, हरियाणा के राज्यपाल और पीएम के भाई पंकज मोदी भी रहे शामिल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
Updated Wed, 16 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में चर्चित गुप्ता बंधुओं की ओर से आयोजित भागवत कथा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। कथा में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी शामिल हुए। पंकज मोदी आगामी 22 मई तक अनुष्ठान में ही रहेंगे, जबकि राज्यपाल सोलंकी सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक आयोजन में बाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 बजे माणा रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर कथा का शुभारंभ हुआ। गुप्ता बंधु राजेश गुप्ता, अतुल गुप्ता और अजय गुप्ता अपनी माता अंगूरी देवी के साथ संकल्प पूजा में शामिल हुए। कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक अवधेशानंद जी महाराज ने कहा कि अधिमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह मास हर व्यक्ति विशेष के लिए तन-मन से पवित्र होने का समय है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम धरती का स्वर्ग है।
विज्ञापन
यहां विचरण करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। बदरीनाथ जैसा स्थान पृथ्वीलोक पर न कभी था और न कभी होगा। यहां भगवान नारायण तपस्यारत हैं। इस मौके पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के साथ ही भारी संख्या में तीर्थयात्रियों की भीड़ भी जुटी रही।
विज्ञापन