फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gun pointed at a girl head in public case filed against the accused youth Bahadrabad haridwar Crime news

Haridwar: दुस्साहस... सरेराह युवती के सिर पर बंदूक लगाकार छेड़छाड़ करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Aug 2024 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Aug 2024 03:04 PM IST
सार

घर से गांव के रास्ते एक युवती काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
Gun pointed at a girl head in public case filed against the accused youth Bahadrabad haridwar Crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

थाना क्षेत्र युवतियों के साथ अपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही है। सरेराह एक गांव में युवक ने युवती के सिर पर बंदूक लगा कर छेड़खानी करने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शुक्रवार सुबह को वह घर से गांव के रास्ते काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Nag Panchami:  जब एयरपोर्ट के लिए हटाया गया नागराजा मंदिर, सांप ने नहीं चलने दी जेसीबी, फन उठाकर रहा सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मामले से साफ जाहिर होता है की क्षेत्र में युवतियां कितनी सुरक्षित है। पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया आरोपी युवक कपिल निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed