{"_id":"64604fd3c967ec42a50f1437","slug":"guldar-killed-woman-in-chinyalisaur-uttarkashi-uttarakhand-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakashi: घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakashi: घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा
Sun, 14 May 2023 08:40 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 14 May 2023 08:40 AM IST
सार
विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। शनिवार देर शाम गुलदार ने जंगल में घास काटने गई अंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गुलदार के हमले में मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।
विज्ञापन
शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: निर्दोष साबित होने पर जंगल लौटेगा गुलदार, जांच के लिए भेजे जाएंगे मारे गए चार साल के बच्चे के सैंपल
विज्ञापन
घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी।