{"_id":"57c52dd44f1c1bc6602cbca4","slug":"guldar-killed-four-domestic-animal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार का आतंकः गोशाला तोड़कर चार मवेशियों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार का आतंकः गोशाला तोड़कर चार मवेशियों को बनाया शिकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
guldar
उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के जखोली में गुलदार के आतंक से गांववासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
सोमवार की रात गुलदार ने गोर्ती गांव में एक गोशाला का दरवाजा तोड़कर दो परिवारों के चार मवेशियों को अपना शिकार बना लिया।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं। वहीं यमकेश्वर ब्लॉक के दुगड्डा क्षेत्र में भी गुलदार ने आतंक मचा रखा है। यहां छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा लेने को दूर दराज के स्कूल जाते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है।