{"_id":"5d4dd4508ebc3e6cdd4aa82b","slug":"guldar-killed-44-cattle-in-a-month-panic-vikas-nagar-news-drn31589519","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने एक माह में 44 मवेशियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने एक माह में 44 मवेशियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
वन प्रभाग के भंद्रोली बीट से सटे गांवों में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीते एक माह में गुलदार 44 मवेशियों को निवाला बना चुका है। लोगों को रात भर जाग कर मवेशियों की रखवाली करनी पड़ रही है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को पकड़ने की मांग की।
बीते एक माह में गुलदार डिमिच निवासी दौलत राम के दो बैल, तीन गाय, दो बछड़े, कानचंद गौड़ के एक गाय, दो बछेड़, सुखराम की दो बछिया, राम सिंह के एक बैल, भंद्रोली गांव निवासी जीत सिंह नेगी के एक बछड़े, निमगा निवासी ज्ञान सिंह रावत की 30 बकरियों को निवाला बना चुका है।
पशुपालकों का कहना है कि गुलदार के डर से रात को लोगों ने घरों से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। बच्चों के बाहर खेलने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्षेत्र में ज्यादातर लोग पशुपालन से जुड़े हैं। पीड़ितों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। डीएफओ दीपचंद आर्य ने कहा कि मामले में संबंधित रेंजाधिकारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। पीड़ित पशु पालकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।