फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudster Kiran Patel travelled in Uttarakhand as a PMO officer

Kiran Patel: पीएमओ अफसर बनकर उत्तराखंड में भी घूमा किरण पटेल, कई जगहों पर उठाया VVIP सुविधाओं का लुत्फ

Tue, 21 Mar 2023 09:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 09:18 AM IST
सार

आरोपी के ट्विटर अकाउंट पर उसके सरकारी सुविधाओं के साथ मौज मस्ती करते हुए कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की फोटो भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Fraudster Kiran Patel travelled in Uttarakhand as a PMO officer
उत्तराखंड में भी घूमा किरण पटेल - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर देशभर में जेड प्लस सुरक्षा लेकर मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने वाले गुजरात के ठग किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी खूब सैर की। बताया जा रहा है कि किरण पटेल ने यहां भी पीएमओ की धौंस दिखाकर सुख सुविधाएं ली। अब पुलिस पुराना रिकॉर्ड खंगाल कर ठग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी फर्जी तरीके से सुविधाएं ली होंगी तो कड़ी कार्रवाई तय है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुजरात के ठग किरण पटेल ने खुद को पीएमओ का वरिष्ठ अधिकारी बताकर जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक में मौज ली। आरोपी ने जम्मू प्रशासन से जेड प्लस सुरक्षा, एक बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो, पांच सितारा होटल में आधिकारिक प्रवास की सुविधा समेत और भी बहुत सी सुविधा ली।
विज्ञापन


साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का खुलेआम मजाक उड़ाया। जिस पर गत दिनों जम्मू पुलिस ने ठग किरण पटेल को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी मीडिया में प्रसारित होते ही ठग किरण पटेल ने जिस राज्य में मौज की, वहां का पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के ट्विटर अकाउंट पर उसके सरकारी सुविधाओं के साथ मौज मस्ती करते हुए कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की फोटो भी शामिल हैं। किरण पटेल ने जुलाई, अगस्त से दिसंबर 2022 तक ऋषिकेश परमार्थ निकेतन, देहरादून के मालदेवता, केदारनाथ धाम समेत कई जगह की फ़ोटो ट्वीट की है।

सूत्रों का कहना है कि किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी सरकारी सुविधाओं पर केदारनाथ धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से की। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि ट्विटर पर अपलोड फ़ोटो और लोकेशन के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि आरोपी ने यहां भी फर्जी तरीके से सरकारी सुख सुविधाएं ली होंगी तो कार्रवाई होगी। बता दें कि श्रीनगर पुलिस ने आरोपी ठग किरण पटेल को एक आलिशान होटल से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह पीएमओ का अफसर बनकर वहां सरकारी सुविधाओं में ठहरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed