फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gujarat Pilgrims death in yamunotri dham due to heart attack

यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 09 May 2019 06:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)  Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Pilgrims death in yamunotri dham due to heart attack
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चार धाम यात्रा पर पहुंचे गुजरात निवासी एक तीर्थयात्री की बृहस्पतिवार तड़के हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। 57 वर्षीय महेंद्र भाई पुत्र ईश्वरदास निवासी अहमदाबाद, गुजरात बीते बुधवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस जानकीचट्टी लौटे थे।

विज्ञापन


यहां जानकीचट्टी स्थित एक होटल में ठहराव के दौरान बृहस्पतिवार तड़के अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से बड़कोट चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया । 

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

यात्रा के शुरूआती तीन दिनों के भीतर ही यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत होने से चिकित्सा सेवाओं पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के पुरुषोत्तम उनियाल, अरविंद रावत, मनमोहन उनियाल आदि लोगों ने यात्रा के तीन दिनों के भीतर ही 2 तीर्थयात्रियों की मौत होने पर चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकीचट्टी में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की गई है। लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं बड़कोट चिकित्सालय में बना आईसीयू सेंटर भी चिकित्सकों के अभाव में मात्र शोपीस बना हुआ है। उन्होंने शासन प्रशासन से यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की मांग की।

यात्रियों की सुविधा के लिए यमुनोत्री धाम के पूरे पैदल ट्रैक पर ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई है। वहीं जानकीचट्टी में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। लेकिन धाम के प्रति असीम आस्था व जागरूकता की कमी के कारण कई तीर्थयात्री अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। जो जानलेवा साबित हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
-अनुराग आर्य, एसडीएम बड़कोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed