{"_id":"5835beb14f1c1b2b2513bef0","slug":"guest-teacher-on-48-hour-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों ने शुरू किया 48 घंटे का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचरों ने शुरू किया 48 घंटे का अनशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Nov 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
संविदा पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत गेस्ट टीचरों ने बुधवार से 48 घंटे का अनशन शुरू कर दिया। वहीं इससे पूर्व उनकी अपर मुख्य सचिव से हुई वार्ता विफल रही। गेस्ट टीचरों ने कहा कि मांग पर अमल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के छह हजार से अधिक गेस्ट टीचर संविदा पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। गेस्ट टीचरों का कहना है कि सरकार ने उनके सुरक्षित भविष्य का वादा किया था, लेकिन इस मसले पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इससे गेस्ट टीचरों में नाराजगी है।
विज्ञापन
48 घंटे के अनशन पर बैठे अशोक कुमार, संजय कोहली, महेंद्र किशोर, वंदना, जगदीश तिवारी, सुशीला रावत, अजय कुमार, कृष्णा त्रिपाठी, सत्य प्रकाश और चंद्रदेव चौहान ने कहा कि सरकार ने यदि उनकी मांगे शीघ्र नहीं मानी तो गेस्ट टीचर आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
31 मार्च 2017 से पहले उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कोई नीति बनाई जाए। वहीं अनशन पर बैठे टीचरों के समर्थन में धरना देने वालों में अध्यक्ष विवेक यादव, दौलत जगूड़ी, ललित डंगवाल, रविंद्र कैंतुरा, राकेश लाल, प्रवीन ठाकुर व नरेंद्रवाणी आदि शामिल रहे।