फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GST will also in Engineering entrance examination

अब इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में देना होगा GST, फॉर्म भरते वक्त छात्र जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 23 Nov 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Nov 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
GST will also in Engineering entrance examination
GST

अब इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में छात्रों को GST देना होगा।  इसके अलावा छात्रों को फॉर्म भरते इन बातों का जरूर ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन


देशभर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में पहली बार अभ्यर्थियों को अलग से टैक्स देना होगा।
विज्ञापन


अभी तक परीक्षा शुल्क के भीतर ही सर्विस चार्ज जुड़े होते थे, लेकिन इस बार अलग से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) देय होगा। इसकी दर भी परीक्षा फॉर्म भरते वक्त ही बताई जाएगी। उधर, आईआईटी ने गत वर्ष के मुकाबले इस बार फीस में बढ़ोतरी भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जेईई एडवांस 2018 का आयोजन आईआईटी कानपुर कराने जा रहा है। इसके लिए आईआईटी ने पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में साफ किया गया है कि चाहे देश के अभ्यर्थी हों या विदेशी अभ्यर्थी, सभी के लिए जीएसटी देना अनिवार्य होगा।

परीक्षा शुल्क के हिसाब से जीएसटी की दरें शुल्क जमा करते वक्त ही पता चलेंगी। आईआईटी कानपुर के मुताबिक जीएसटी की यह दरें भारत सरकार द्वारा तय होंगी।

पहली बार परीक्षा सीबीटी पैटर्न पर होगी

GST will also in Engineering entrance examination
जेईई मेन

अभी तक आईआईटी अपनी प्रवेश परीक्षा में जो शुल्क लेता था, उसमें सर्विस चार्ज आदि सभी जुड़े होते थे। अलग से अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था।

देशभर में जेईई एडवांस का आयोजन 20 मई 2018 को किया जाएगा। पहली बार यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पैटर्न पर होगी। अभी तक यह परीक्षा ऑफलाइन होती थी।

परीक्षा शुल्क पर एक नजर
अभ्यर्थी    -    गत वर्ष शुल्क    -    नया शुल्क
महिला    -    1200 रुपये        -    1300 रुपये
एससी, एसटी, पीएच    - 1200 रुपये    -    1300 रुपये
सामान्य और ओबीसी    -    2400 रुपये    -    2600 रुपये
विदेशी नागरिक (सार्क देश)    -    135 डॉलर    -    160 डॉलर

(सभी अभ्यर्थियों को जीएसटी अलग से देना होगा)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed