राजबब्बर का पीएम मोदी पर वार, बोले नोटबंदी और जीएसटी ने की है प्रकाश पांडेय की 'हत्या'
उत्तराखंड में भाजपा के कार्यक्रम में जहर खाकर आने वाले प्रकश पांडे की मौत को लेकर कांग्रेस का हल्ल बोल शुरु हो गया है। कांग्रेस सांसद राजबब्बर ने एक व्यापारी के जनता दरबार के दौरान आत्महत्या के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए।
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राजबब्बर का कहना है कि व्यापारी की हत्या हुई है, क्योंकि जिस तरह सार्वजनिक तौर पर उसके बयान सामने आए हैं, उससे स्पष्ट है कि सरकारी नीतियों की वजह से उसने ये कदम उठाया है।
हरीश रावत ने भी फेसबुक पर लिखा पोस्ट
सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों की दिक्कतें बढ़ी हैं। व्यापारी का इस तरह आत्महत्या करना गंभीर है कांग्रेस पार्टी उसके परिवार के साथ खड़ी है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि, प्रकाश पांडे की मौत नहीं है, बल्कि हत्या है। ये हत्या जीएसटी और नोटबंदी के हाथों हुई है। भाजपा उत्तराखंड सरकार की संवेदनहीनता से हुई है।
यह मौत थोपी गई है। यदि कोशिश होती तो जहर पीने से रोका जा सकता था और यदि जहर पी ही लिया था तो तत्काल सबसे बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए थी।