फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   group of youth beat a boy, shoot video also in haridwar

लड़की बनकर युवक को मिलने बुलाया, पकड़कर पीटा, अब मांग रहे 15 हजार

Sun, 17 Nov 2019 06:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Nov 2019 06:25 PM IST
सार

  • रुड़की टाकिज के पास युवकों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 15 हजार रुपये
  • पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
group of youth beat a boy, shoot video also in haridwar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मखियाली कलां गांव के युवक को आधा दर्जन युवकों ने रुड़की बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही उसकी मारपीट की वीडियो भी बना ली। आरोप यह भी है कि अब आरोपी पैसों की मांग पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मखियाली कलां गांव निवासी इस्तखार अहमद पुत्र तालिब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक सप्ताह पहले उसके नंबर पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया था। जब उसने इस नंबर पर बात की तो एक व्यक्ति ने लड़की की आवाज में बात की। साथ ही उसे रुड़की मिलने की बात कही। ग्यारह नवंबर को वह रुड़की पहुंचा तो आधा दर्जन युवकों ने रुड़की नीलम टॉकीज के पास उसे पकड़ लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

पैसे न देने पर मारपीट की वीडियो वायरल करने की धमकी

इस दौरान एक युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली। आरोप है कि उसके बाद फिर उसी नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने उससे 15 हजार रुपये की मांग की। उसने ये पैसे गांव के सरकारी स्कूल की दीवार पर रखकर चले जाने की बात कही। पैसे न देने पर मारपीट की वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसपर उन्होंने अपने चाचा गालिब के पुत्र अहसान को पंद्रह हजार रुपये सरकारी स्कूल की दीवार पर रखकर आने के लिए दिए।

उसके चचेरे भाई ने दीवार पर रुपये रख लिए, लेकिन जब आरोपी रुपये उठाकर ले जाने लगा तो चचेरे भाई ने उसे पहचान लिया। आरोप यह भी है कि उक्त युवक ने घटना का जिक्र करने पर उसे लड़की से छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुहैल पुत्र रियाजुल व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed