फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Recruitment over two thousand posts postpone in new year 2019

नए साल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगारों को झटका, एसएसएससी ने लिया ये फैसला

Tue, 01 Jan 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Group C Recruitment over two thousand posts postpone in new year 2019
Job - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हजारों बेरोजगारों को नए साल में मायूसी ही मिलेगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के दो हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया फिलहाल टाल दी है।

विज्ञापन


आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त करने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने राय मांगी है। चयन आयोग को विभिन्न विभागों से करीब दो हजार रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी कर दी थी। लेकिन हाल ही में हाईकोर्ट ने समूह ‘ग’ पदों पर भर्ती के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयोग ने फिलहाल नए पदों की भर्ती प्रक्रिया को टाल दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के आदेश पर चयन आयोग ने सरकार से राय मांगी है। उधर, सरकार हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि अभी तक समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की अनिवार्यता के चलते वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकता था, जिसने प्रदेश के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया हो। लेकिन हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सेवायोजन पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त करने का आदेश दिया है। 
 

इन पदों पर होनी है भर्ती

चयन आयोग के माध्यम से एलटी शिक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास अधिकारी, आईटी अनुदेशक, कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार समेत अन्य विभिन्न पद 

हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने सरकार से राय मांगी है। सरकार से कोई आदेश नहीं मिलने तक भर्ती प्रक्रिया को टाल दिया गया है। सरकार की ओर से जो भी आदेश मिलेंगे। उसी के आधार पर आयोग नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू करेगा।
- संतोष बड़ोनी,  सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed