फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   group c recruitment in uttarakhand

उत्तराखंडः समूह 'ग' की भर्ती के लिए ऑन लाइन करें अप्लाई

Wed, 04 Jan 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Jan 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
group c recruitment in uttarakhand
jobs

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' की भर्ती के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में रिक्त समूह ग की भर्ती की जानी है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 2 मार्च है। 12 जनवरी से इसके लिए आन लाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इसमें  सहायक अध्यापक एलटी गढ़वाल मंडल 696 और कुमाऊं मंडल में 518 तथा कनिष्ठ सहायक के 31, प्रयोगशाला सहायक के 9, फोटोग्राफर के चार, निरीक्षक रेशम के दो, अधिदर्शक रेशम के तीन, सहकारी निरीक्षक का एक, वैयक्तिक सहायक के 28, सहायक लेखाकार के 59, डेंटल हाईजिनिस्ट के 39, वर्गीकरण पर्यवेक्षक के 24, प्रवर्तन सिपाही के 75, प्रवर्तन चालक के पांच के पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन

निम्न पदों पर भी होगी भर्ती

group c recruitment in uttarakhand
jobs

निगमों और बोर्डों के रिक्त पदों में मेकेनिक उत्तराखंड परिवहन निगम के 20, टायर निरीक्षक के तीन, सहायक भंडार पाल के 7, फिटर मेकेनिक के 26 के पदों पर भर्ती होगी।

जलसंस्थान और उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में कनिष्क सहायक के 15, आशु लिपिक के 27, जल विद्युत निगम में सहायक लेखाकर के 10, सहायक लाइब्रेरियन का एक, सहायक भंडार पाल के 11, तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 52 और यांत्रिक के 39 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा बोर्ड में सहायक विकास अधिकारी के छह, कनिष्ठ लेखा निरीक्षक के दो और बिक्रीकर्ता के दो पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा शासन ने विभिन्न विभागों में अन्य पदों के लिए अधियाचन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed