फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   groom threaten bride before marriage

दहेज न मिलता देख दूल्हे ने शादी तोड़ने के लिए रची शर्मनाक साजिश

Tue, 11 Oct 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Oct 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
groom threaten bride before marriage
माेबाइल काॅलिंग - फोटो : Desk

देहरादून में बालावाला के एक युवक ने दहेज न मिलता देख ससुराल लड़की पक्ष को हत्या और धमकी भरे झूठे एसएमएस भेजकर रिश्ता तोड़ने की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


मामला रायपुर पुलिस के पास पहुंचा तो दूल्हे की कारगुजारी सामने आ गई। पुलिस ने लड़की पक्ष की तहरीर पर दुल्हे और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज किया है।

रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला निवासी सुनील कोटवाल की बारात 11 अक्तूबर को जानी थी। इसके पहले दूल्हे ने नाटकीय ढंग से शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि सुनील और उसके पिता दहेज में 10 लाख रुपये न देने पर रिश्ता तोड़ने के लिए साजिश की।

विज्ञापन

लड़की को बदनाम करने की साजिश रची

groom threaten bride before marriage
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो

लड़की को बदनाम करने संबंधी एसएमएस व धमकी भरे झूठे संदेश भेजे हैं। इसके अलावा शादी करने पर दूल्हे की हत्या कराए जाने का फर्जी संदेश भी भेजा। लड़की पक्ष के मुताबिक पहले अज्ञात फोन नंबर से शादी रोकने के लिए धमकाया गया। 

इसके बाद संदेश भेज कर युवती के अश्लील फोटोग्राफ नेट पर डालने का संदेश भेजा। साजिशकर्ता चालाकी दिखाते हुए ऐसे ही संदेश अपने मोबाइल पर दूसरे नंबर से किए। इसके बाद साजिशकर्ता ने परिवार को एसएमएस दिखाकर दुल्हन पक्ष पर सवाल खड़े किए।

पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह के मुताबिक दुल्हन पक्ष को शक हुआ तो उन्होंने रायपुर थाने पर इसकी शिकायत की। जांच में दूल्हा सुनील की भूमिका सामने आई। पीड़ित परिवार ने दुल्हे और उसके पिता पर 10 लाख रुपये दहेज मांगे जाने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed