{"_id":"679df3e557be5661ef0d2285","slug":"groom-car-got-stuck-in-traffic-jam-police-put-up-barricades-to-stop-umesh-kumar-supporters-laksar-roorkee-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: जाम में फंसी दूल्हे की कार... दुल्हन करती रही इंतजार, परेशानी देख लोगों ने फिर ऐसे निकाला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: जाम में फंसी दूल्हे की कार... दुल्हन करती रही इंतजार, परेशानी देख लोगों ने फिर ऐसे निकाला रास्ता
Sat, 01 Feb 2025 03:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 01 Feb 2025 03:51 PM IST
सार
रुड़की जाने के लिए बरात सुल्तानपुर से लक्सर होते हुए कुंआखेड़ा मार्ग से निकलने की तैयारी की थी। लेकिन पुरकाजी -हरिद्वार हाईवे पर जाम और भुरनी तिराहे पर बैरिकेड्स लगाए जाने के कारण दूल्हे की कार जाम में फंस गई।
विज्ञापन
पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लक्सर में शुक्रवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में आयोजित सर्वसमाज की बैठक को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों के दौरान दूल्हे को लेकर जा रही बरात की एक कार जाम में फंस गई।
विज्ञापन
मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने और जाम में फंसे होने के कारण दूल्हा व उसके परिजन परेशान हो गए। लक्सर के सुल्तानपुर गांव निवासी समीर आलम का शुक्रवार को निकाह था। बरात रुड़की जानी थी। ठीक समय पर बरात सुल्तानपुर से रवाना हुई। इस दौरान एक कार में दूल्हा समीर परिजनों के साथ रवाना हुआ।
विज्ञापन
वधू पक्ष से आते रहे फोन
लक्सर - रुड़की मार्ग पर बहादरपुर रेलवे फाटक अक्सर बंद रहने से बरात के रुड़की पहुंचने में देरी को देखते हुए उन्हाेंने रुड़की जाने के लिए सुल्तानपुर से लक्सर होते हुए कुंआखेड़ा मार्ग से निकलने की तैयारी की थी। लेकिन पुरकाजी -हरिद्वार हाईवे पर जाम और भुरनी तिराहे पर बैरिकेड्स लगाए जाने के कारण दूल्हे की कार जाम में फंस गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Budget 2025-26: मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा...नए टैक्स स्लैब का एलान होते ही खिले उत्तराखंड में लोगों के चेहरे
उधर, वधू पक्ष की ओर से उनके समय से पहुंचने और लोकेशन जानने के लिए लगातार फोन आ रहे थे। ऐसे में दूल्हा और उसके परिजन निकाह में समय से पहुंचने के लिए चिंतित नजर आए। उनकी परेशानी को देखते हुए लोगों और यहां मौजूद वाहन चालकों ने उनकी मदद की ओर दूल्हा की कार को किसी प्रकार जाम से निकलवाकर वापस लक्सर- रुड़की हाईवे की ओर से रुड़की के लिए रवाना किया गया।