फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grenadiers Regiment organized victory race on Golden Victory Year

स्वर्णिम विजय वर्ष पर ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट ने किया विजय दौड़ का आयोजन

Mon, 20 Dec 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Grenadiers Regiment organized victory race on Golden Victory Year
1971 युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट की ओर से 5 ग्रेनेडियर्स ने कर्नल द ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के मार्गदर्शन में एक विजय दौड़ का आयोजन किया गया। विजय दौड़ में सेना के जवानों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विदित है कि 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। तीन दिसंबर को शुरू हुआ युद्ध् 16 दिसंबर तक चला। युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की थी। युद्ध के पचास साल पूरे होने की खुशी को पूरे भारत वर्ष में स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पांच ग्रेनिडियर्स की ओर से दून में पांच किलोमीटर विजय दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सेना के जवानों और स्कूली छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कमान अधिकारी कर्नल आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रत्येक भारतीय उन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का ऋणी है जिनकी वजह से 1971 का युद्ध में जीत संभव हुई। युद्ध में ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट ने बहादुरी का परिचय दिया था। जिसको पूरा देश कभी भूल नहीं पाएगा। ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के जवानों के बहादुरी के कारण ही 13 दिन में ही युद्ध समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed