फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Green solar panels will be made in Uttarakhand Luminous Power Technology will set up a plant in Pantnagar

Uttarakhand News: अब प्रदेश में बनेंगे ग्रीन सोलर पैनल, प्लांट लगने से राज्य में सोलर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 09 Feb 2023 09:46 AM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Feb 2023 09:46 AM IST
सार

सरकार ने मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कई सोलर पावर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश में सोलर पैनल का उत्पादन नहीं होता है। पहली बार प्रदेश में लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी सोलर पैनल प्लांट लगाने जा रहा है। 

विज्ञापन
Green solar panels will be made in Uttarakhand Luminous Power Technology will set up a plant in Pantnagar
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में ही अब ग्रीन सोलर पैनल तैयार किए जाएंगे। इसके लिए लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में सोलर पैनल विनिर्माण प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट में 40 से 600 वाट क्षमता के पैनल बनेंगे। इससे आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए पैनल्स उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कई सोलर पावर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश में सोलर पैनल का उत्पादन नहीं होता है। पहली बार प्रदेश में लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी सोलर पैनल प्लांट लगाने जा रहा है। यह प्लांट 12 के क्षेत्र में स्थापित होगा, जिसमें 500 मेगावाट प्रतिवर्ष की सोलर उत्पादन क्षमता होगी।

विज्ञापन

लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ प्रीति बजाज ने बताया कि उत्तराखंड में पहला सोलर पैनल रुद्रपुर में स्थापित किया जाएगा। ग्रीन एनर्जी में यह कंपनी का बड़ा कदम है। इस आधुनिक प्लांट में आवासीय व व्यावसायिक उपयोग के लिए उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल का डिजाइन व उत्पादन करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस साल के अंत तक प्लांट में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...CM Dhami Class:  अपने पुराने स्कूल पहुंचे सीएम बच्चों के बीच बन गए स्टूडेंट, ऐसे किया एग्जाम का डर छूमंतर

पंतनगर और सितारगंज में सोलर पैनल प्लांट लगाने के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। पंतनगर में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी को प्लांट लगाने के लिए 12 एकड़ जमीन दी गई है। सितारगंज में आठ एकड़ जमीन और देने की प्रक्रिया है। कंपनी प्लांट पर 200 करोड़ का निवेश करेगी। इससे प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। - सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed