{"_id":"642b37e4e5a6dfa013030944","slug":"green-cards-started-being-made-for-chardham-yatra-10-cards-issued-on-first-day-dehradun-news-c-5-1-121335-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चारधाम यात्रा के लिए बनने लगे ग्रीन कार्ड, पहले दिन 10 कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चारधाम यात्रा के लिए बनने लगे ग्रीन कार्ड, पहले दिन 10 कार्ड जारी
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
- परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय से जारी किए कार्ड
- मंत्री बोले- चारधाम के लिए 350 बसें रिजर्व में रहेंगी, स्कूल बसों का नहीं होगा इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय से परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने ग्रीन कार्ड जारी किए। पहले दिन 10 ट्रांसपोर्टरों को ग्रीन कार्ड जारी किए। मंत्री ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा के लिए 350 बसें रिजर्व में रहेंगी और स्कूल बसों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
परिवहन मंंत्री चंदन रामदास ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम के चरम पर होने के कारण बसों की कमी न पड़े के लिए परिवहन विभाग की ओर से 350 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। इस बार स्कूल बसों को चारधाम यात्रा पर नहीं भेजा जाएगा। बसों की पूर्ति करने के लिए दूसरे प्रदेशों के ट्रांसपोर्टरों से बात की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछली बार 46 लाख तीर्थयात्री आए थे। इस बार पिछली बार से ज्यादा तीर्थयात्री आएंगे। पिछली बार जो कमियां रह गई थीं उन्हें सुधारा जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग पर बस चालक-परिचालकों के लिए खाना और विश्राम करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों को कोई परेेशानी न हो इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा से पहले रोडवेज की अनुबंधित 200 सीएनजी बसें आ जाएंगी। 60 इलेक्ट्रिक बसें भी रहेंगी।
विज्ञापन
पहला ग्रीन कार्ड चौहान टूरिस्ट टैक्सी सर्विस ब्यासी के स्वामी के मेघ सिंह चौहान के नाम बना। इस अवसर पर मेयर अनीता ममगाईं, रोटेेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री, रोटेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ध्यानी, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय समिति के पदाधिकारी विनोद प्रसाद भट्ट, योगेश उनियाल, भोपाल सिंह नेगी, आरटीओ सुनील शर्मा, द्वारिका प्रसाद, अरविंद पांडे, मोहित कोठारी, प्रदीप रौथाण, विकास सिंह आदि उपस्थित थे।