फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Great news for debit and credit card holders

डेबिट, क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, मार्च 2019 तक इस परेशानी से मिल जाएगी राहत

Thu, 03 Jan 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Great news for debit and credit card holders
credit card - फोटो : pexels.com

अब आपको कोई आसानी से एटीएम फ्रॉड का शिकार नहीं बना पाएगा। मार्च तक आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगे।

विज्ञापन

 

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के मुताबिक सभी कॉमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, व्हाइट लेबल एटीएम में ऑपरेटिंग सिस्टम, टर्मिनल सिक्योरिटी सिस्टम आदि दुरुस्त कर लिए हैं।

विज्ञापन

अब मार्च 2019 तक सभी बैंकों को अपने एटीएम में एंटी स्कीमर लगाने हैं, ताकि कोई एटीएम क्लोनिंग न कर पाए।

जून 2019 तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने हों

आरबीआई के मुताबिक सभी बैंकों को 75 प्रतिशत एटीएम मार्च 2019 तक और सभी 100 प्रतिशत एटीएम जून 2019 तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने होंगे।
 

इसके बाद किसी भी बैंक की एटीएम से जुड़ी शिकायत पर आरबीआई की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। एटीएम को एंटी स्कीमर करने के बाद निश्चित तौर पर ग्राहकों को बड़ा लाभ होगा।
 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में विशेषकर देहरादून में साइबर क्रिमिनल्स ने बड़े पैमाने पर लोगों के साथ फ्रॉड किया है। डेढ़ साल में करीब 200 लोग इसका शिकार हो चुके हैं। बैंकों के इन कदमों से निश्चित तौर पर उन्हें सुरक्षा मिलेगी।

लाखों लोगों के सामने मुसीबत

वहीं 31 दिसंबर तक इलेक्ट्रानिक चिप वाला डेबिट और क्रेडिट कार्ड न लेने वाले लाखों लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। ये लोग न एटीएम से पैसा निकाल पा रहे हैं और न ही कार्ड से खरीदारी।

कार्ड बदलवाने के लिए आपका खाता केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट होना चाहिए। आप अपने बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा में जाएं। वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसे जमा कराएं और हाथोंहाथ नया ईएमवी चिप वाला कार्ड ले लें।

विज्ञापन

उत्तरकाशी में दो दिन बंद रहेंगे एटीएम

पुराने एटीएम में 100 और 200 रुपये की नई करेंसी निकालने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं। इसके चलते जनपद में बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को एटीएम से कैश की निकासी नहीं हो पाएगी। 

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक डीएस पाल ने बताया कि 100 एवं 200 रुपये के नए नोटों का साइज छोटा होने के कारण पुराने एटीएम से इनकी निकासी नहीं हो पा रही है। इसके लिए एटीएम में कुछ बदलाव किए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी 3 व 4 जनवरी को एटीएम में सुधार कार्य की वजह से कैश की निकासी नहीं हो पाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इन दो दिनों में एटीएम के बजाय बैंक से धनराशि आहरण की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed