फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Graphic Era honored the country's pride goal by giving 11 lakh rupees

11 लाख रुपये देकर ग्राफिक एरा ने किया देश के गौरव लक्ष्य का सम्मान

Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era honored the country's pride goal by giving 11 lakh rupees
थॉमस कप विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन का मंगलवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में भव्य स्वागत किया गया। पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले लक्ष्य के सम्मान में ग्राफिक एरा की ओर से 11 लाख रुपये की राशि भी सम्मानस्वरूप दी गई। साथ ही हर साल तैयारियों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। चैंपियन लक्ष्य ने कहा कि ऐसा प्यार और सम्मान ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने तथा बड़ा लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

महज 21 साल की उम्र में अपने बैडमिंटन के जादू से लोगों के दिलों पर छा चुके लक्ष्य सेन अपने पिता व कोच डीके सेन, माता निर्मला धीरेंद्र सेन और उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव वीएन मनकोटी के साथ ग्राफिक एरा पहुंचे। लक्ष्य ने सबसे पहले विवि के बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया और ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला के साथ बैडमिंटन मैच भी खेला। डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा राज्य की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है लिहाजा हमारा दायित्व है कि राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करके उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन ने कहा कि देश भर से मिल रहा सम्मान और प्यार लक्ष्य को उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाने के लिए दोगुनी ताकत से काम करने का बल देगा। विवि की ओर से लक्ष्य सेन के साथ उनके पिता व कोच डीके सेन, माता निर्मला धीरेंद्र सेन और उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव वीएन मनकोटी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed